रामपुर, मई 5 -- सिख समाज के युवकों का धर्म परिवर्तन करवाए जाने को लेकर हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने खूब हंगामा किया। साथ ही पुलिस को सूचना देकर ईसाई समुदाय के कुछ व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की हैं। मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव खानपुर का है। रविवार की दोपहर विश्व हिन्दू परिषद और हिन्दू जागरण मंच के पदाधिकारी व कार्यकर्ता एकत्रित होकर गांव पहुंच गए। यहां उन्होंने एक मकान में धर्म परिवर्तन कराए जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा होता देख स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। साथ ही रूद्र-बिलास चौकी प्रभारी अमित कुमार पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंच गए। इस दौरान हिन्दू संगठनों के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि गांव में धर्म परिवर्तन का खेल लंबे समय से खेला जा रहा है। यहां सिख एवं हिन्दू समुदाय से जुड़े ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.