पटना, फरवरी 17 -- बिहार में अल्पसंख्यक समुदाय के आधार पर जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने का प्रावधान नहीं है। यहां धर्म नहीं बल्कि जाति के आधार पर प्रमाण पत्र निर्गत किया जाता है। मंगलवार को विधानसभा में रत्नेश कुमार व अन्य के ध्यानाकर्षण के जवाब में यह जानकारी प्रभारी मंत्री विजय कुमार चौधरी ने दी। मंत्री ने कहा कि यह सही है कि सिख समुदाय अल्पसंख्यक में आते हैं। सिख समुदाय के प्रति सरकार संवेदनशील है, लेकिन बिहार में धर्म के आधार पर मुस्लिम, जैन, ईसाई या किसी भी समुदाय के व्यक्ति का प्रमाण पत्र निर्गत नहीं किया जाता है। यह अनुमान्य ही नहीं है। प्रश्नकर्ता ने कहा कि सिख समुदाय को ईडब्ल्यूएस, आरटीपीएस, राजस्व या अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। इस पर मंत्री ने कहा कि सरकार इस पर विचार करेगी कि सिख समुदाय को कैसे सरकारी योजनाओं का ल...