हरदोई, नवम्बर 24 -- हरदोई। प्रभु श्रीराम मंदिर के शिखर पर होने वाले धर्म ध्वजारोहण कार्यक्रम के लिए जनपद के सर्वसमाज के 75 नागरिकों को प्रवेशिका प्रदान कर बसों द्वारा अयोध्या के लिए रवाना किया गया। कार्यक्रम का आयोजन नगर में स्वस्तिका डायग्नोस्टिक सेंटर सर्कुलर रोड पर किया गया। विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष आशीष माहेश्वरी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया कि 25 नवंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वजा आरोहित की जाएगी। यह केवल औपचारिक, धार्मिक या राष्ट्रीय कार्यक्रम नहीं, बल्कि इसका गहरा आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और साहित्यिक महत्व है। धर्म ध्वजा संपूर्ण हिन्दू समाज के स्वाभिमान और आंतरिक जागृति का प्रतीक है। भारत विकास परिषद के संरक्षक डॉ. सुरेश अग्निहोत्री ने कहा कि मंदिर शिखर पर ध्वजा फहराने का अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.