सिद्धार्थ, जनवरी 31 -- बढ़नी। बढ़नी कस्बे में बस स्टॉप तिराहे के पास शुक्रवार को यूथ कांग्रेस द्वारा आयोजित मनरेगा बचाओ संग्राम चौपाल में सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह ने कहा कि यह सरकार केवल धर्म और जाति के नाम पर नफरत फैलाकर सत्ता सुख भोग रही है। अध्यक्षता यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज चतुर्वेदी ने किया। राष्ट्रीय सचिव विवेक यगवाल, जिलाध्यक्ष काजी सुहेल सहित ओसामा, प्रदीप ठुकराई, रियाज मनिहार, गालिब बिसेन और इश्तियाक चौधरी ने भी विचार रखे। चौपाल में दुर्गेश त्रिपाठी, मुनीश ज्ञानी, शाहिद प्रधान, उजैर खान, नंद किशोर शुक्ला, अनीस शाह, सफ़ीउल्लाह, रिजवान अहमद, पंडित दीपू पाठक, महबूब आलम, सगीर अहमद आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...