फरीदाबाद, दिसम्बर 31 -- फरीदाबाद। ओल्ड फरीदाबाद स्थित श्रीराम मंदिर, तालाब वाली गली में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने शिरकत की। उन्होंने कथा व्यास मुरारी लाल बृजवासी महाराज से आशीर्वाद लिया और श्रद्धालुओं को संबोधित किया। कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि धर्म के मार्ग पर चलकर ही समाज और राष्ट्र का सर्वांगीण विकास संभव है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि कथा से प्रेरणा लेकर अपने जीवन में धर्म, सद्भाव और नैतिक मूल्यों को अपनाएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...