जौनपुर, जनवरी 2 -- रामनगर, हिन्दुस्तान संवाद। नेवढ़िया में नवनिर्मित ग्राम पंचायत सचिवालय का उद्घाटन शुक्रवार को सांसद प्रिया सरोज एवं केराकत विधायक तूफानी सरोज ने संयुक्त रूप से किया। विधिवत पूजा-अर्चना के बाद फीता काटकर सचिवालय का शुभारंभ किया गया। समारोह में सांसद प्रिया सरोज ने कहा कि ग्राम पंचायत सचिवालय ग्रामीण विकास की रीढ़ साबित होगा। यहां ग्रामीणों को प्रमाण पत्र, पेंशन, आवास, मनरेगा सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़ी सेवाएं एक ही छत के नीचे मिलेंगी। कहा कि संविधान की बदौलत आज समाज के हर वर्ग को प्रतिनिधित्व मिला है, लेकिन कुछ लोग संविधान को कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं। सांसद ने भाजपा पर धर्म के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह अमृतकाल नहीं बल्कि भेदभाव का दौर है। विधायक तूफानी सरोज ने कहा कि सचिवालय के संचाल...