सहारनपुर, दिसम्बर 26 -- सांसद इमरान मसूद ने बांग्लादेश में धर्म के नाम पर हो रहे उत्पीड़न को लेकर चिंता जताई है। एक मीडिया साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में धार्मिक पहचान के आधार पर लोगों को चिह्नित करके उत्पीड़न करना बिल्कुल गलत और निंदनीय है। कहा कि यह स्थिति निश्चित तौर पर चिंताजनक है और इस पर भारत को प्रभावी कदम उठाने की जरूरत है। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि बांग्लादेश अब भारत विरोध का अड्डा बनता जा रहा है। हिन्दुओं की हत्या पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी देश के लिए धार्मिक पहचान के आधार पर इस तरह के काम बहुत खतरनाक है। मतलब साफ है कि इस प्रकार के कृत्य न केवल किसी भी देश की आंतरिक स्थिति को प्रभावित करता है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय संबंधों पर भी असर डालता है। मसूद ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.