पिथौरागढ़, फरवरी 24 -- संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के पहाड़ियों के लिए अपशब्द में विरोध-प्रदर्शन जारी है। सोमवार को सीमांत में जिला मुख्यालय से लेकर गंगोलीहाट तक कांग्रेस ने कैबिनेट मंत्री का पुतला जलाकर आक्रोश जताया। कांग्रेसियों ने पहाड़ियों के लिए अपशब्द कहने को निंदनीय बताते हुए कैबिनेट मंत्री से इस्तीफा देने की मांग की है। नगर के सिल्थाम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंजू लुंठी के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्र हुए। इस दौरान उन्होंने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और कैबिनेट मंत्री का पुतला जलाया। जिलाध्यक्ष अंजू ने कहा कि विधानसभा में पहाड़ियों के लिए जिन अप शब्दों का प्रयोग कैबिनेट मंत्री ने किया है, उससे साफ-साफ भाजपा और कैबिनेट मंत्री की मानसिकता दिखाई देती है। कहा कि पहले पूरे देश में धर्म के नाम पर भाजपा लोगों को बांट रही थी,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.