प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 18 -- कुंडा, संवाददाता। जब भी धरती पर अनाचार, अत्याचार बढ़ा है, धर्म पर संकट आया है भगवान अपने भक्तों और धर्म की रक्षा के लिए अवतार लिए हैं। यह बातें काशीपुर धमावां में चल रही श्रीमद्भागवत कथा पुराण में आचार्य प्रभाकर ने कही। उन्होंने कहा कि भगवान ने हर युग में पापियों के नाश, भक्त और धर्म की रक्षा के लिए अवतार लिया है। ऐसे करुणानिधान भगवान श्रीकृष्ण की कृपा सदैव अपने भक्तों पर रहती है। जो भी भक्त भगवान की निर्मल मन से भक्ति करता है, भगवान उस पर सदैव कृपा करते हैं। कन्हैया के जन्मोत्सव की कथा सुनाकर भक्तों को भावविभोर कर दिया। कथा में पहुंचे जनसत्तादल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया ने कहा सनातन धर्म की रक्षा को सभी को एकजुट होना होगा। इस मौके पर नरेश बहादुर सिंह, ज्ञानेन्द्र प्रताप सि...