गंगापार, फरवरी 10 -- रामनगर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के रामनगर गांव में जन कल्याण के लिए आयोजित श्रीमद्भागवत ज्ञान कथा के चौथे दिन मंगलवार को भक्त प्रहलाद और कृष्ण जन्म कथा का वर्णन किया गया। कथावाचक के रूप में व्यासपीठ पर विराजमान आचार्य पंकज ने श्रीमद्भागवत महात्म्य का वर्णन करते हुए लोगों को बताया कि जहां सच्ची भक्ति और श्रद्धा है, वहां स्वयं भगवान प्रकट होते हैं। और जब अधर्म बढ़ता है, तब ईश्वर धर्म की रक्षा के लिए अवतार लेते हैं। मुख्य यजमान सपत्नीक लालचंद्र शुक्ल एवं सुशीला देवी की ओर से कथा व्यास सहित सभी आचार्य का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया। इस मौके पर हरिश्चंद्र शुक्ल, शिवचंद्र शुक्ल, प्रेमचंद्र शुक्ल, डॉ. नीरज शुक्ल, राकेश मिश्र धरमपुरा सहित अनेक श्रोतागण मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.