गिरडीह, जुलाई 6 -- गिरिडीह। सियाराम सनातनी महासभा संगठन के संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष अवनीत कुमार सिंह ने कहा कि संगठन द्वारा झारखंड समेत कई राज्यों में कार्य किया जा रहा है। कहा कि संगठन का उद्देश्य गरीबों का उत्थान व धर्म का प्रचार-प्रसार करना है। बताया कि गिरिडीह प्रखंड के सीसीएल बनियाडीह में एक दिवसीय सम्मान समारोह का आयोजन 8 जुलाई को किया गया है। यह कार्यक्रम बनियाडीह दुर्गा मंडप के समक्ष होगा। कार्यक्रम में लोगों को संगठन के उद्देश्य से अवगत कराया जाएगा। अवनीत सिंह ने कहा कि 14 जुलाई को देश के कई हिस्सों में रुद्राभिषेक होगा। यह रुद्राभिषेक एक ही दिन, एक साथ और एक समय में होगा। उन्होंने बताया कि संगठन द्वारा 70 साल से अधिक उम्र की गरीब महिलाओं को 500 रुपए प्रतिमाह देने की योजना है। जिससे वे अपनी दवाई आदि का खर्च वहन कर सकें। बताय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.