सासाराम, सितम्बर 30 -- बिक्रमगंज, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के मोहनी पंचायत के नोआव गांव में रामलीला मंच का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन भाजपा नेता डॉ. मनीष रंजन ने किया। कहा कि बताया कि रामलीला भगवान राम के जीवन और उनके आदर्शों को दिखाकर लोगों को धर्म और नैतिकता का पाठ पढ़ाती है। जिससे हमें सत्य,धर्म और कर्तव्य के सच्चे मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है। दुर्गा पूजा समिति सह रामलीला अध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि नोआव गांव में रामलीला का मंचन वर्षों से होता आया है। जिसे पंचायत के लोग प्रेम व भाईचारे के साथ करते हैं। मौके पर सोनू सिंह, डॉ. झुन्ना सिंह,लंगट सिंह,राजेश सिंह, ओम प्रकाश सिंह, मोनू सिंह,रमेश सिंह,हरेंद्र हरियाली, विजय सिंह, अजीत कुशवाहा,विवेक कुशवाहा, हरिद्वार सिंह आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...