बक्सर, दिसम्बर 11 -- पेज चार के लिए ----- बक्सर, हमारे संवाददाता। लाल बाबा आश्रम सती घाट पर पूज्य लाल बाबा सरकार के 19 वें निर्वाण दिवस पर आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन हो रहा है। इसमें बैकुंठनाथ महाराज पीठाधीश्वर मायामधुसूदनधाम प्रवचन कर रहे है। गुरुवार को प्रवचन के दौरान उन्होंने कहा कि धर्म उनकी रक्षा करता है जो धर्म की रक्षा करते हैं। उन्होंने कहा कि शिवजी के धनुष को तोड़ने वाला कोई तुम्हारा ही एक दास होगा। यह वाक्य रामजी ने सीता स्वयंवर में धनुष उठाने से पहले कहा था। जो उनकी विनम्रता और ईश्वर-भक्ति को दर्शाता है। कहा कि धनुष टूटते ही रामजी ने सभी को देखा और मन ही मन गुरु को प्रणाम कर पलक झपकते ही धनुष उठा लिया और उसे तोड़ दिया, जिससे सीताजी का विवाह निश्चित हो गया। इस अवसर पर आजाद सिंह राठौर, नीरज सिंह, झूना पांडेय, पुना बाबा...