हापुड़, फरवरी 14 -- केंद्रीय बजट को लेकर आरएस गार्डन में शनिवार को विधानसभा चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के लोगों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। कार्यक्रम में बजट के विभिन्न प्रावधानों, प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं और आगामी विकास योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। विधायक धर्मेश सिंह तोमर ने चौपाल को संबोधित करते हुए कहा कि बजट 2026 केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं है, बल्कि विकास को नई गति देने वाला ठोस खाका है। यह बजट गांव, गरीब, किसान, महिला और युवा वर्ग को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है, जिससे क्षेत्रीय विकास को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और आधारभूत ढांचे के लिए बढ़ाए गए प्रावधानों से आमजन को सीधा लाभ पहुंचेगा। डबल इंजन सरकार योजनाओं को तेजी से धरातल पर उतार रही है। मुख...