रायबरेली, फरवरी 1 -- रायबरेली,संवाददाता। राजस्व निरीक्षक संघ का निर्वारोध चुनाव सम्पन्न हुआ। इसमें सर्वसम्मति से धर्मेन्द मिश्रा जिलाध्यक्ष के पद पर चुने गए तो वहीं अन्य पदाधिकारियों को भी निर्वाचित किया। चुनाव सम्पन्न होने के बाद सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। सदर तहसील के लेखपाल संघ भवन में आयोजित किए गए चुनाव में पदाधिकारियों का चुनाव सम्पन्न हुआ। चुनाव में लोकतांत्रिक प्रक्रिया का पालन करते हुए पूरी कार्यकारिणी का गठन निर्विरोध संपन्न हुआ। इससे संगठन की एकजुटता और आपसी विश्वास की झलक देखने को मिली। नई कार्यकारिणी के गठन में धर्मेंद्र कुमार मिश्रा जिलाध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवि कुमार सिंह, उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, महामंत्री मो. अहमद,उप मंत्री हनुमान यादव,संगठन मंत्री वीरेंद्र त्रिवेदी, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.