सोनभद्र, दिसम्बर 31 -- दुद्धी। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने जनपद में बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत दुद्धी कोतवाली की जिम्मेदारी धर्मेंद्र कुमार सिंह को सौंप दी हैं। दुद्धी कोतवाली प्रभारी रहे स्वतंत्र कुमार सिंह का तबादला क्राइम ब्रांच में कर दिया गया हैं। मंगलवार को कोतवाली परिसर में पुलिस उपाधीक्षक राजेश कुमार राय के उपस्थिति में कोतवाल स्वतंत्र कुमार सिंह को भावभीनी विदाई दी गई तथा नए कोतवाल का स्वागत किया गया। इस मौके पर चौकी प्रभारी हरिकेश आजाद, उप निरीक्षक राधेश्याम, अखिलेश पाठक, मिट्ठू राजभर, श्यामजी सिंह, कंस्टेबल सर्वेश सिंह, खालिद खान, महताब, संजीव कुमार, शैलेश, विनोद सरोज, महिला कंस्टेबल नीतू सरोज, संध्या आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...