गोंडा, फरवरी 6 -- गोण्डा। पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के अंतर्गत विकासखंड बभनजोत की ब्लॉक कार्यकारिणी का चुनाव ब्लॉक मुख्यालय पर संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी अमीर अहमद की देखरेख में जिलाध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी व जिला महामंत्री देवमणि शुक्ला की उपस्थिति में 11 बजे से नामांकन शुरू हुआ। सभी पदों पर एकल नामांकन होने के कारण निर्विरोध निर्वाचन हुआ। ब्लॉक अध्यक्ष पद पर लगातार चौथी बार धर्मेद्र वर्मा, महामंत्री राजेश प्रजापति, कोषाध्यक्ष हजारी प्रसाद वर्मा, संगठन मंत्री रामपाल प्रजापति व संप्रेक्षक चंद्रप्रकाश जायसवाल चुने गए। इस दौरान पवन कुमार वर्मा, सचिंद्र मोहन श्रीवास्तव, प्रदीप वर्मा सहित सैकड़ों कर्मचारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...