कौशाम्बी, जनवरी 27 -- धर्मा देवी इंटर कॉलेज एवं कॉन्वेंट स्कूल में 77वां गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज के संरक्षक राम कृष्ण त्रिपाठी द्वारा ध्वजारोहण के साथ की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपजिलाधिकारी सिराथू योगेश कुमार गौड़ व शांति कुशवाहा अध्यक्ष नगरपंचायत अजुहा उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने आकर्षक और देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इस मौके पर राष्ट्रीय स्तर के 17 मेधावी विद्यार्थियों को शील्ड व पांच हजार रुपये का चेक, राज्य स्तर के 47 मेधावियों को तीन हजार रुपये की चेक, मेडल व मंडल स्तर के 70 मेधावियों को एक हजार रुपये, मेडल, इंटर बो...