बांका, अप्रैल 2 -- बाराहाट, निज प्रतिनिधि। मंगलवार को प्रखड के महुआ पंचायत के धमा टोला गांव में अचानक भीषण आग लग जाने से तीन घर जलकर राख हो गया। साथ ही घर में रखें मोटरसाइकिल, अनाज, बर्तन, कपड़ा सहित लाखों का सामान जल गया। सूचना फायर बिग्रेड को दिये जाने के बाद स्थानीय ग्रामीण हर संभव आग को बुझाने के प्रयास करते रहे। लेकिन आग ने धीरे धीरे तीन घरो को अपने आगोश में ले लिया। फायर बिग्रेड की वाहन के पहुंचेने से पूर्व ही तीन घर जल कर स्वाहा हो चुका था। फायर बिग्रेड की वाहन ने मौके पर और अन्य घरो को जलने से बचाया। जानकारी के मुताबिक आग सबसे पहले ग्रामीण दिनेश भंडारी के घर से शूरु हुई। देखते देखते अनुपालन भंडारी एवं राहुल कुमार का घर भी आग से जलकर राख हो गया। तीनों पीड़ित परिवार ने आर्थिक सहायता हेतु अंचल अधिकारी बाराहाट को लिखित आवेदन देते हुए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.