आरा, नवम्बर 21 -- -बहोरनपुर थाने के करजा गांव में शुक्रवार की सुबह हादसा -पैर फिसलने के कारण नदी में गिरी और डूब गयी छात्रा आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर के बहोरनपुर थाना क्षेत्र के करजा गांव में शुक्रवार की सुबह धर्मावती नदी में डूबने से इंटर की एक छात्रा की मौत हो गई। शौच करने जाने के दौरान पैर फिसलने से छात्रा नदी में गिर पड़ी। मृत छात्रा करजा गांव निवासी हरे राम गोड़ उर्फ उजारी गोड़ की 17 वर्षीया पुत्री प्रिया कुमारी थी। छात्रा के चाचा के दोस्त जीतेंद्र चौधरी ने बताया कि शुक्रवार की सुबह प्रिया कुमारी शौच करने के लिए धर्मावती नदी की ओर गई थी। उसी दौरान पैर फिसलने के कारण वह धर्मावती नदी में गिर कर डूब गई। एक बुजुर्ग ने उसे नदी में डूबते देखा और गांव में घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर परिजन पहुंचे और ग्रामीणों के सहयोग से शव को प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.