हापुड़, जनवरी 22 -- गांधी रोड स्थित धर्मार्थ आयुर्वेदिक औषधालय में अब डायबिटीज एवं हार्मोन विभाग की शुरुआत कर दी गई है। इस विभाग में एंडोक्राइनोलॉजी डीएम चिकित्सक आयुषी सिंहल द्वारा रोगियों का उपचार किया जाएगा। विभाग के शुभारंभ के अवसर पर हवन-पूजन का आयोजन किया गया, जिसके बाद रोगियों का निःशुल्क परीक्षण भी किया गया। इस मौके पर ट्रस्टी मूलचंद मित्तल, दिनेश कौशिक, वरिष्ठ शल्य चिकित्सक डॉ सौरभ गोयल, डॉ आशीष तोमर, वैद्य रामअवतार शर्मा, अमित गोयल, अभिषेक अग्रवाल, मनोज मित्तल, अजय गोयल और अशोक सिंहल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। आयोजकों ने बताया कि इस नई सुविधा से क्षेत्र के मधुमेह एवं हार्मोन संबंधी रोगियों को बेहतर और सुलभ चिकित्सा मिला हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.