लखीमपुरखीरी, फरवरी 20 -- बम्हनपुर, संवाददाता। धर्मापुर गोशाला के भीतर घुसकर बाघ तीन दिनों के भीतर दो गोवंशीय मवेशियों को अपना शिकार बना चुका है। इससे यहां के ग्रामीणों और गोशाला में काम करने वालों में दहशत है। वनकर्मियों ने गोशाला के भीतर कैमरे लगाए हैं। मझगईं वन रेंज के तहत धर्मापुर के कौड़िया गांव में बनी गोशाला में पूरब की बाड़ छलांगकर घुसे बाघ ने 16 फरवरी की रात एक बछिया को मार डाला था। दो दिन बाद बुधवार रात एक बार फिर बाघ उसी तरह छलांग लगाकर गोशाला की बाड़ फांदकर अंदर घुस गया और वहां मौजूद एक गाय को अपना शिकार बना लिया। जंगल किनारे बनी इस गोशाला के आसपास अक्सर जंगली जानवरों की आवाजाही रहती है। ग्रामीणों के मुताबिक गोशाला के पशुओं की सुरक्षा के लिए ग्राम पंचायत ने बाड़ मजबूत करने आदि के प्रयास किए, लेकिन फिर भी बाघ इसे लांघकर अंदर घुस जा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.