पनियरा (महराजगंज), फरवरी 22 -- यूपी के महाराजगंज के चौरीचौरा विधायक श्रवण निषाद शनिवार को अचानक महराजगंज के नरकटहा गांव पहुंचकर खुदकुशी करने वाले निषाद पार्टी के पूर्व पदाधिकारी धर्मात्मा निषाद की मां से बातचीत करने लगे। यह देख काफी संख्या में लोग पहुंच गए और श्रवण निषाद का विरोध करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। यह देख पनियरा पुलिस सतर्क हुई। विधायक के अंगरक्षक भी अलर्ट हो गए। ग्रामीणों को उग्र होते देख विधायक लौट गए। निषाद पार्टी के युवा प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश सचिव धर्मात्मा निषाद ने पिछले रविवार को अपने घर पर ही आत्महत्या कर ली थी। मौत के कुछ समय पहले फेसबुक पर लंबी पोस्ट डाली थी। इसमें उन्होंने अपनी मौत के लिए निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद, उनके पुत्र श्रवण निषाद व प्रवीण निषाद के अलावा एक मित्र जयप्रकाश निषाद को जिम्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.