महाराजगंज, मार्च 24 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। निषाद पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव धर्मात्मा निषाद के सुसाइड मामले में लोगों का आना-जाना अभी भी लगा हुआ है। आत्महत्या प्रकरण में कोई बड़ी कार्रवाई नहीं होने पर आहत धर्मात्मा निषाद की पत्नी अपने बच्चे को लेकर परिजनों संग कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय से लखनऊ में मिलीं। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने पीड़ित परिवार से मिलकर पार्टी की ओर से हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया। नवागत जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने बताया कि इस मामले को कांग्रेस पार्टी गंभीरता से ले रही है और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने में कोई कोर कसर नहींछोड़ीजाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.