मऊ, मार्च 22 -- पहसा। हलधरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धर्मागतपुर गांव में शुक्रवार की सुबह पशुओं के लिए एक महिला भूसा निकाल रही थी। इस बीच एक बिच्छू ने डंक मार दिया। इस घटना में महिला की मौत हो गई। महिला अपने मायके में आई थी। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि धर्मागतपुर गांव के सहायक अध्यापक वीरेंद्र यादव की बहन 35 वर्षीया सुनीता यादव शुक्रवार की सुबह मवेशियों के लिए भूसा निकालने के लिए भुसावल में गई थी। वहां भूसा निकालने के दौरान ही उसे बिच्छू ने काट लिया। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिवार के लोग उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुरा ले गए, जहां से उपचार के बाद वह घर चली आई। घर आने के कुछ देर बाद फिर उसकी तबीयत बिगड़ गई तो उसे मऊ ले जाया जा रहा था कि बीच रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.