रांची, मार्च 23 -- रांची, वरीय संवाददाता। जनजाति सुरक्षा मंच धर्मांतरित लोगों की डीलिस्टिंग व आरक्षण सूची से बाहर करने को लेकर जिला मुख्यालय से लेकर गांव तक अभियान चलाएगा। इस क्रम में सरना समाज के लोगों को डीलिस्टिंग को लेकर दिल्ली कूच की बुनियादी जानकारी दी जाएगी। उन्हें बताया जाएगा कि किस तरह उनके अधिकार की हकमारी हो रही है। संगठन की ओर से हिन्दू जनजाति समाज को जागरूक व अधिकार के प्रति सजग रहने को लेकर पाहन, किसान, महिला व युवा सम्मेलन समेत सरहुल मिलन समारोह का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। संगठन की ओर से बरियातू के आरोग्य भवन के प्रांतीय कार्यालय सभागार में दो दिनी कार्यशाला का आयोजन किया गया है। कई सत्र में आयोजित कार्यशाला में रविवार को सरना समाज के प्रबुद्धजन व युवाओं के अलावा महिलाओं ने अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि राज्य में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.