महाराजगंज, फरवरी 24 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सोनौली नगर पंचायत के एक मोहल्ले में पुलिस ने छापेमारी कर कुछ लोगों को हिरासत में लिया था। मामला धर्मांतरण से जुड़ा होना बताया जा रहा था। जुगौली के कुछ घरों में देर रात पुलिस की छापेमारी करीब 3 घंटे तक चलती रही। अचानक मोहल्ले में भारी पुलिस फोर्स को देखकर लोग डरे सहमे रहे। सोनौली नगर के जुगौली निवासिनी अंजनी गुप्ता की शिकायत पर 19 नवम्बर-2025 को उसके पति शाहबान के अलावा मुमताज, नसीम एवं साहिल के विरुद्ध मारपीट, जान से मारने की धमकी सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था। मामले में उसका पति शाहबान जेल भी गया था। महिला ने सोमवार को आरोप लगाया कि उसके पति जेल से जमानत कर वापस आ गया और उसके साथ अन्य लोग मामले में सुलह-समझौता को लेकर अब दबाव बना रहे हैं। इस पर पुलिस ने उक्त लोगों सहित मौला...