मिर्जापुर, दिसम्बर 14 -- मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के खरहरा गांव स्थित चर्च में धर्मांतरण के आरोप में पुलिस ने रविवार रात पादरी समेत 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने पादरी समेत पांच लोगों को हिरासत में लिया। धर्मांतरण कराने का आरोपी पादरी मूलरूप से गाजीपुर का निवासी है। देहात कोतवाली क्षेत्र के कुरकुठिया पांडेय गांव निवासी आनंद दुबे किसान हैं। उनका आरोप है कि खरहरा गांव में एक चर्च है। गाजीपुर के रेवतीपुर थाना क्षेत्र के तिलवा गांव निवासी भोलानाथ पटेल यहां पादरी है। एक सप्ताह पूर्व वह घर पर आया। आर्थिक लाभ, बच्चों की पढ़ाई, मेडिकल संबंधित सुविधा समेत अन्य प्रलोभन देकर ईसाई धर्म अपनाने का दबाव बनाया। रविवार को उसने चर्च पर बुलवाया। वहां तो 10 से 11 लोग पहले से मौजूद थे, जो लोगों का धर्म परिवर्तन करा रहे थे। चर्च में ल...