मिर्जापुर, दिसम्बर 18 -- मिर्जापुर। धर्मांतरण मामले में देहात कोतवाली पुलिस ने गुरुवार एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी सोनभद्र निवासी है। पुलिस पूर्व में दस लोगों को जेल भेज चुकी है। वहीं तीन टीम भी गठित की गई है। जो चर्च में आने वाली फंडिंग की जांच कर रही है। देहात कोतवाली क्षेत्र के खरहरा गांव स्थित एक चर्च में धर्म परिवर्तन कराने के मामले का 14 दिसंबर को पुलिस ने भंडाफोड़ किया था। मामले में दस आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। चर्च में ग्रामीणों को प्रलोभन देकर उनका धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। मामले की जांच के लिए पुलिस की तीन टीम भी गठित की गई। जांच में एक और व्यक्ति का नाम प्रकाश में आया। जो चर्च में ग्रामीणों का धर्म परिवर्तन कराने में सहयोग करता था। वह फरार चल रहा था। उपनिरीक्षक शीतलू राम मय हमराही संग गश्त पर ...