ग्रेटर नोएडा, फरवरी 9 -- ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-36 के मकान में करीब पांच वर्षों से अधिक समय से ईसाई धर्म की प्रार्थना सभा का आयोजन किया जा रहा था। धर्मांतरण के लिए उकसाने का आरोपी सुरेश लोगों को रोग मुक्त होने का झांसा देकर जोड़ता था। उसने एच्छर निवासी चंद्र किरण को भी रोग मुक्त कराने का झांसा देकर जोड़ा था। सेक्टर बीटा-2 कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि सेक्टर-36 के एक मकान का मलिक ईसाई धर्म से ताल्लुक रखता है। मकान में कोचिंग समेत अन्य गतिविधियां भी होती हैं। मालिक बाहर रहता है। साथ ही, उसे ईसाई धर्म की प्रार्थना से भी कोई आपत्ति नहीं थी। मकान में करीब पांच वर्ष से अधिक समय से ईसाई धर्म की प्रार्थना सभाएं होती आ रही थीं। यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा में चल रहा था धर्मांतरण का खेल, पति-पत्नी और साली समेत 4 हिरासत में सुरेश न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.