उन्नाव, जनवरी 4 -- सोनिक। दही थाना क्षेत्र के तारगांव मजरा घटोरी गांव में रविवार दोपहर एक परिसर में चल रहीं ईसाई मिशनरी की सभा में धर्मांतरण की सूचना ग्रामीणों से मिलते ही बजरंग दल के आधा दर्जन कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। परिसर में गुपचुप तरीके से चल रही सभा का हनुमान चालीसा पकड़ कर विरोध करना शुरू कर दिया। मामला बिगड़ता देख पुलिस व नायब तहसीलदार यशवंत सिंह भी मौके पर पहुंचे और परिसर के अंदर जाने का प्रयास किया। मगर महिलाओं ने उन्हें रोक दिया। घंटों चले हंगामे व प्रदर्शन के बाद दबाव बढ़ता देख बैठक करवाने वाला घटोरी गांव निवासी युवक करीब दो दर्जन महिलाओं के साथ परिसर से बाहर आया। उसके बाद नायब तहसीलदार ने हो रही सभा से संबंधित परमीशन आदि के अभिलेख मांगे तो उसने बताया सभा की परमीशन नहीं ली। लेकिन एनजीओ का रजिस्ट्रेशन उसने दिल्ली से करवा रखा ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.