कन्नौज, फरवरी 9 -- तिर्वा। ठठिया इलाके में धर्मांतरण के एक बड़े मामले में पुलिस ने जांच के दौरान तीन और लोगों के नाम मुकदमे में शामिल किए हैं। इस पूरे प्रकरण की जांच विशेष जांच टीम (एसआईटी) कर रही है। इससे पहले ठठिया पुलिस धर्मांतरण नेटवर्क के कथित मास्टरमाइंड अजब सिंह पुत्र हरिराम निवासी समरथपुर, जनपद औरैया को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी अजब सिंह गरीब और जरूरतमंद लोगों को रुपये, सामान और अन्य प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन के लिए तैयार करता था। जांच के दौरान एक एलएलबी छात्रा और उसके ताऊ से भी पूछताछ की गई थी। छात्रा के मोबाइल फोन से धर्मांतरण से जुड़े कई नाम और संपर्क सामने आए थे, हालांकि पुख्ता साक्ष्य न मिलने पर दोनों को छोड़ दिया गया। जांच में यह भी सामने आया कि छात्रा धर्मांतरण से जुड़े लोगों के साथ विदेश यात्रा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.