जौनपुर, जनवरी 2 -- गौराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के पिलखिनी गांव में लोगों को लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने वालों का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। मौके से पुलिस ने आपत्तिजनक वस्तुएं, धार्मिक पुस्तक बरामद किया। चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। पिलखिनी गांव के विपिन कुमार की शिकायत पर पुलिस ने बुधवार को छापेमारी की। पुलिस ने एक घर में धर्म परिवर्तन करा रहे चार लोगों को गिरफ्तार किया था। जबकि कई लोग फरार हो गए थे। पुलिस ने गिरफ्तार लोगों के कब्जे से धार्मिक पुस्तक, मसीही भजन माला, भजन संग्रह रजिस्टर और दो एंड्राएड मोबाइल बरामद किया। एसओ प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में धर्मेंद्र कुमार निवासी पिलखिनी, बड़ेदीन निवासी दिलदारनगर नयनसंड, परविंदर निवासी मुफ्तीगंज थाना केराकत, श्यामप्रवेश निवासी किरताप...