देवरिया, सितम्बर 16 -- देवरिया, निज संवाददाता। जिले की चर्चित धर्मांतरण मामले में एसएस मॉल के मालिक उस्मान गनी को जेल भेजने के बाद पुलिस अब उसकी पत्नी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। मंगलवार को एसओजी समेत तीन टीमों ने जगह-जगह दबिश दी, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। उधर अब पुलिस उस्मान गनी के साले गौहर अली को इस मामले में पूछताछ के लिए रिमांड पर लेगी। कोतवाली पुलिस इसकी तैयारी शुरू कर दी है। न्यायालय से अनुमति मिलने के बाद उसे रिमांड पर लेगी। वह एक अन्य धर्मांतरण के मामले में जिला कारागार में बंद है। शहर के रामलीला मैदान स्थित ईजी मार्ट में काम करने वाली मदनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने एसएस मॉल/ईजी मार्ट के मालिक उस्मान गनी, उसकी पत्नी तरन्नुम व साले गौहर अली के विरुद्ध धर्मांतरण समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.