देवरिया, सितम्बर 21 -- देवरिया, निज संवाददाता। गौरीबाजार थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती को प्रेम जाल में फंसाकर शारीरिक संबंध बनाने व धर्म परिवर्तन कराने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी अजरुद्दीन समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने सभी को न्यायालय में पेश किया, जहां से आरोपी जेल भेज दिए गए। वहीं फरार चल रहे अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस दबिश दे रही है। उधर बयान के बाद दुष्कर्म की धारा पुलिस ने बढ़ा दी है। गौरीबाजार थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती को अजरुद्दीन नाम के एक युवक ने अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। 10 सितंबर को वह घर से निकली तो लौट कर नहीं आई। अजरुद्दीन उसे बहला-फुसलाकर अपने घर लेकर चला गया। चार दिन पहले पिता की शिकायत के बाद पुलिस ने उसे बरामद कर लिया। साथ न्यायालय में बया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.