सहारनपुर, फरवरी 21 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव नानौली में महिला पर धर्मस्थल में बिरयानी चढ़ाने का आरोप लगाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। सूचना पर पुलिस और हिंदू संगठनों से जुड़े लोग मौके पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि आरोपी महिला मानसिक रूप से बीमार है। हिंदू संगठनों ने कार्रवाई की मांग की है, जबकि ग्रामीणों ने लिखित में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई नहीं किए जाने की बात कही है। हालांकि, हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। 18 फरवरी बुधवार को गांव के मंदिर में ग्रामीणों ने दूसरे वर्ग की महिला को मांस से बनी बिरयानी के साथ पकड़ लिया। महिला पड़ोसी गांव शेखपुरा की बताई गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके परिजनों को बुला लिया। परिजनों ने बताया कि महिला मानसिक तौर पर बीमार है और उसका ईलाज चल रहा है। बीमारी से संबंधित च...