बरेली, फरवरी 14 -- बरेली, मुख्य संवाददाता। भोजीपुरा के घंघोरा पिपरिया गांव के मुस्लिम समाज के लोगों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में ज्ञापन दिया। ग्रामीणों ने 7 फरवरी को धर्मस्थल पर हुई बुलडोजर कार्रवाई को गैरकानूनी बताते हुए नमाज पढ़ने की अनुमति मांगी। जाहिद हुसैन, मोहम्मद इकबाल, शराफत, जाहिद अली, आरिफ, अशफाक हुसैन आदि ने कहा कि 7 फरवरी को जिला प्रशासन ने बिना कोई पूर्व सूचना दिए पुलिस बल का प्रयोग कर गैरकानूनी तरीके से 50 वर्ष पुराने धर्मस्थल पर बुलडोजर कार्रवाई की है, जबकि यह मामला हाईकोर्ट इलाहाबाद में लंबित है। कमेटी के लोगों ने प्रशासन को मुकदमे से संबंधित सभी कागज दिखाए थे। लोगों ने कहा कि गांव में करीब 4000 से अधिक मुस्लिम आबादी है। मुस्लिमों के लिए नमाज अदा करने का एकमात्र स्थान यही धर्मस्थल है। रमजान का महीना भी आने वाला है। ग्रामी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.