संतकबीरनगर, जुलाई 14 -- धर्मसिंहवा, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत धर्मसिंहवा के स्थानीय कस्बे में स्थित बौद्ध स्तूप का विकास होने की उम्मीद लोगों में अब जग गई है। रविवार को पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की टीम बौद्ध स्तूप और इसके आप-पास की जमीन का सर्वे करने पहुंची। सर्वे टीम का नेतृत्व करने वाले सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर डाक्टर शरदेन्दु त्रिपाठी ने बौद्ध स्तूप के विकास की बात कही। रविवार को सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर डाक्टर सरदेन्दु त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम ने बौद्ध स्तूप एवं उससे आसपास के क्षेत्र लगभग एक किमी की दूरी में खेतों में घूम घूमकर जानकारी जुटाई। डाक्टर त्रिपाठी ने बताया कि अप्रैल महीने में उन्होंने बौद्ध स्तूप के बारे में जानकारी लेने के स्थलीय निरीक्षण किया था। जिसके बारे में जानकारी लेकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.