मोतिहारी, नवम्बर 17 -- नगर निगम क्षेत्र के धर्मसमाज-मठिया रोड में ड्रेनेज सिस्टम ठीक नहीं है। ऐसा लगता है कि नाले का निर्माण बगैर ठोस प्लानिंग के कर दिया गया है। यही कारण है कि शहर के विभिन्न मोहल्लों व गलियों में नये बने नालों के पानी की भी निकासी सही से नहीं हो पाती है। यहां का अधिकतर नाला उल्टा बहता है। शहर के मधुबन छावनी चौक से धर्मसमाज चौक होते हुए मठिया चौक के बीच के नाले का हाल खराब है। ईदगाह व ऐतिहासिक पोखर के समीप सड़क व नाला का हाल बुरा है। कहीं नाले जाम है तो कहीं मुख्य सड़क किनारे ही नाले का मुहाना खोल दिया गया है। हद तो तब है जब मुख्य नाले का पानी ही मोहल्लों के नाले में बहने लगता है। इससे रिहायशी इलाके में जगह-जगह जलजमाव की स्थिति है। यह स्थिति तब है जब धर्मसमाज - मठिया रोड में दो से तीन जगह पंपिंग सेट व बड़ा मोटर लगाकर नाले ...