बोकारो, फरवरी 9 -- चास प्रतिनिधि। चास धर्मशाला मोड़ के समीप सोमवार को मेयर प्रत्याशी डॉ परिंदा सिंह ने मुख्य कार्यालय का उदघाटन निगम क्षेत्र के सभी वार्ड के समर्थकों की उपिस्थिति में किया। इस दौरान सभी ने एक मत होकर उनके पक्ष में कार्य करने का संकल्प लिया। अवसर पर डॉ परिंदा सिंह ने कहा कि मैं नही हम चुनाव लड़ रहे है। शहर को स्मार्ट सिटी बनाने को लेकर योजनाओं पर कार्य करने की जरूरत होती है। नगर विकास विभाग से मिले फंड व कार्यो पर नेतृत्व और विजन की जरूरत है। इस अवसर पर मदनचार मोदक, शक्तिपद माहथा, मानिक राय, संजय सिंह, चक्रधर शर्मा, मोनी तिवारी, शिशिर मंडल, मनोज राय, संजय प्रमाणिक सहित अन्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.