नई दिल्ली, मार्च 12 -- नई दिल्ली, (वि.सं.)। पूर्व केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर लोकसभा सीट से सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र सरकार से धर्मशाला में केंद्रीय विश्वविद्यालय का निर्माण जल्द से जल्द पूरा करने की मांग की है। लोकसभा में शून्यकाल में इस मुद्दे को उठाते हुए उन्होंने कहा कि धर्मशाला में केंद्रीय विश्वविद्यालय के निर्माण की स्वीकृति वर्ष 2009 में दी गई थी। पिछले 16 वर्षों से यह संस्थान एक अस्थायी परिसर में चल रहा है। केंद्र सरकार की ओर से केंद्रीय विश्वविद्यालय के लिए कोई कमी नहीं रहने दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 250 करोड़ रुपये के बजाय 500 करोड़ रुपये इस विश्वविद्यालय के लिए दिए हैं पर राज्य की ओर से जमीन देने में देरी और अन्य मंजूरियों में विलंब आदि की वजह से काम पूरा नहीं हो रहा है। अनुराग ठाकुर ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.