बलिया, फरवरी 17 -- बेल्थरारोड। स्थानीय बाजार में महावीर प्रसाद एवं नंदलाल की स्मृति में संत शिरोमणि गणिनाथ महाराज के नाम पर मंगलवार को धर्मशाला निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया। इस दौरान धार्मिक अनुष्ठानों की धूम रही। धर्मशाला निर्माण के लिए मद्धेशिया परिवार के जितेंद्र मद्धेशिया एवं संजय गुप्त ने अपने पिता और बड़े पिता की स्मृति में अपनी निजी भूमि दान देकर समाज के सामने अनुकरणीय उदाहरण पेश किया। भूमि पूजन के अवसर पर दान दाताओं ने धर्मशाला निर्माण में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। इस मौके पर पूर्व प्रधान सतीश गुप्ता, अनिल कुमार, राम प्रवेश, विजय, नंदन, सहदेव, रामेश्वर, चंदन मद्धेशिया आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...