एटा, सितम्बर 11 -- शहर में रामलीला महोत्सव की तैयारियां जोरों पर चल रहीं हैं। सैनिक पड़ाव में साज सज्जा के साथ खेल-तमाशे और दुकानें लगाए जाने का कार्य किया जा रहा है। रामलीला कमेटी के पदाधिकारी मंच और मंचन व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं। शहर में रामलीला महोत्सव की धूम मचने वाली है और इसकी तैयारियां सैनिक पड़ाव में जोर-शोर से चल रही हैं। इस साल का महोत्सव बेहद खास होने वाला है। इसका मुख्य कारण है कि रामलीला मैदान मेले में मनोरंजन के लिए ड्रैगन नाव, आसमानी झूला, ब्रेकिंग डांस समेत सात आकर्षक झूले लगाए जा रहे हैं, जो बच्चों और बड़ों दोनों को खूब लुभाएंगे। साथ ही दो सौ से अधिक दुकानें भी लगाई जा रहीं है। इस साल जनकपुरी महोत्सव का आयोजन शहर की पॉश कॉलोनी इंद्रपुरी में किया जाएगा। इस नई पहल से रामलीला के इस महाआयोजन में चार चांद लग जाएंगे। यह रामल...