सहारनपुर, फरवरी 9 -- सोमवार को चकराता रोड स्थित प्राचीन सिद्धपीठ श्री बागेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में श्री बागेश्वर महादेव मंदिर सभा की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें धर्मवीर गर्ग को सर्वसम्मति से प्रधान पद पर नियुक्त किया गया। बैठक का शुभारंभ पूर्व प्रधान स्व. राजेंद्र किशोर माहेश्वरी को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया। इसके उपरांत मंदिर सभा के प्रधान पद के निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारंभ हुई। बैठक की अध्यक्षता कार्यकारिणी के प्रबंधक मंत्री राजीव अमृत द्वारा की गई, जबकि संचालन घनश्याम माहेश्वरी ने किया। प्रधान पद के लिए संस्था के संरक्षक प्रदीप मित्तल एडवोकेट द्वारा धर्मवीर गर्ग का नाम प्रस्तावित किया गया, जिसे उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया। इस प्रकार धर्मवीर गर्ग को श्री बागेश्वर महादेव मंदिर सभा का प्रधान निर्वाचित कि...