देवघर, जनवरी 30 -- देवघर। प्रतिनिधि पालोजोरी थाना क्षेत्र के धर्मपुर मोड़ के पास बुधवार की रात करीब 10 बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पैदल चल रहे मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान पालोजोरी थाना क्षेत्र के बदीया गांव निवासी 40 वर्षीय रवि राय के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार, रवि राय रोज की तरह मजदूरी कर घर लौट रहा था। जैसे ही वह मोड़ के पास पहुंचा, उसी दौरान अज्ञात वाहन चालक ने गाड़ी को नियंत्रण में न रखते हुए उसे टक्कर मार दी। इस घटना में रवि गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सदर अस्पताल भेजा। हालांकि, ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने जांच के बाद रवि राय को मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई हीरालाल राय ने बताया कि उनका भाई घर लौटते समय सड़क पर अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। रवि रोज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.