गिरडीह, फरवरी 5 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के गांडेय पंचायत के धर्मपुर गांव स्थित शिव मंदिर परिसर में 10 फरवरी से श्री - श्री 108 श्री रुद्र शक्ति सह हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ का शुभारंभ किया जाएगा। यज्ञ की अंतिम तैयारियों में यज्ञ कमेटी के सदस्यों के अलावा ग्रामीण भी लगे हुए हैं। यज्ञ को लेकर मंदिर परिसर में पंडाल, यज्ञशाला आदि का निर्माण किया जा रहा है। बता दें कि गांडेय के धर्मपुर गांव में पूर्व से शिव मंदिर बना हुआ था। ग्रामीणों के जनसहयोग से उक्त जगह पर माता पार्वती और हनुमान जी का मंदिर निर्माण किया गया। नये मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उक्त यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। मंदिर समिति के सदस्यों ने कहा कि मंदिर निर्माण का कार्य पूर्ण हो चुका है। मंदिर परिसर में यज्ञ के लिए पंडाल, यज्ञ शाला स्टेज आदि का निर्माण अंतिम चर...