रामपुर, मार्च 27 -- हत्या कर तालाब मे शव फ़ेंकने के मामले में पुलिस ने दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि हत्या में फरार चल रही महिला पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य समेत दो आरोपियों की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। कोतवाली के गांव मधुपुरी निवासी जावित्री ने 11 मार्च को कोतवाली पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि कुछ दिन पूर्व गांव में बुग्गी चोरी होने पर गांव के लोगों से उसके पति धर्मपाल की कहा सुनी हो गई थी। जिस पर दबंग रंजिश रखने लगे थे और जान से मारने की धमकी दी थी। उसका पति धर्मपाल गांव के ही मंदिर पर पूजा करने के लिए गया था। तब गांव की ही पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य राजवती पत्नी बालमुकुंद, बेटा धीरज पुत्र बालमुकंद, शांति पुत्र अमर सिंह, राजपाल पुत्र हरिराम पीछे से पहुंच गए थे और सभी ने पति की हत्या कर शव को गांव अलीनगर स्थित तलाब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.