सहरसा, अगस्त 25 -- सहरसा। सामाजिक कार्यो में रुचि रखने वाली धर्मपरायण महिला पंचवटी त्रिशूल चौक निवासी पं. मोहन झा की धर्मपत्नी कृष्णा देवी (84) का निधन शनिवार की संध्या हो गया। वे अपने पीछे पुत्र विष्णुदेव झा, शिक्षक पं. राजेश झा, लड्डू झा, जिला अधिवक्ता संघ के सहायक सचिव मनी कुमार झा व नवीन झा समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं। इनका अंतिम संस्कार रविवार को सिमरिया गंगा तट पर किया गया। मेयर बैनप्रिया, पूर्व वार्ड आयुक्त रमेश चंद्र यादव, वार्ड पार्षद विनय ठाकुर, सुशील यादव, अधिवक्ता संजीव कुमार सिंह, आशुतोष कुमार, डॉ अतुल भारद्वाज, सुरेश यादव, डॉ शशिनाथ सिंह, गजेंद्र यादव, राकेश झा, संजय सिंह, अंजन मिश्र, दीपक कुमार दिनकर व अन्य ने शोक व्यक्त किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.