फिरोजाबाद, दिसम्बर 14 -- शिकोहाबाद में पूर्ववर्ती सरकारों ने धर्मनिरपेक्षता के नाम पर सनातन धर्म का हृास किया है। विरोधियों के वोट बैंक न खिसकें इसलिए उन्होंने सनातन आस्था के केंद्रों को भारी चोट पहुंचाई। लेकिन डबल इंजन की सरकार ने अयोध्या, बनारस से लेकर सभी प्रमुख धार्मिक आस्था के केंद्रों का विकास कराया जा रहा है। फिरोजाबाद में बालाजी मंदिर से लेकर कई स्थानों के मंदिरों का काया कल्प कराया जा रहा है। हमारी सनातन संस्कृति पुनः उत्थान हो रही है। यह विचार प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने डडियामई में ठाकुर कृष्ण बिहारी जी महाराज मंदिर शाला के उद्घाटन के दौरान व्यक्त किए। पर्यटन मंत्री ने कहा कि सपा सरकार में पर्यटन मंत्रालय का काम केवल सैफई में फिल्म अभिनेता अभिनेत्री का डांस ही था। जब से डबल इंजन की सरकार बनी है तब से मंदिरों के विकास ...