छपरा, दिसम्बर 18 -- एसएसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, एफएसएल व डॉग स्क्वॉड से जांच तेज छपरा, हमारे संवाददाता। शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र के रतनपुरा मोहल्ला स्थित अतिप्राचीन व श्रद्धा के केंद्र बाबा धर्मनाथ धनी मंदिर में बुधवार की देर रात चोरों ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर मंदिर के पीछे का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे और मां दुर्गा की प्रतिमा पर सजे श्रृंगार के आभूषण और दो दानपेटी चोरी कर फरार हो गए। चोरी गए आभूषण व दानपेटी में रखी नकदी की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। घटना की जानकारी मंदिर के महंत अखिलेश्वर पर्वत को मिलते ही उन्होंने तत्काल भगवान बाजार पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर सुभाष कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। डॉग स्क्वॉड की टीम को बुलाया गया। खोजी कुत्ता मंदिर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.